जोधपुर के राजीव गांधी थाना क्षेत्र में स्थित विनायक विहार के एक मकान में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते अचानक से आग लग गई. आग लगने के बाद धमाके के साथ गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. आग लगने की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि मकान करीब पांच-छह महीनों से बंद पड़ा था. बहु मंजिला इमारत में अचानक से आग फैल गई. दूसरी मंजिल पर दो वृद्ध महिलाएं थी जिन्हें फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बचा लिया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया.from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2xs7ymb


No comments:
Post a Comment